September 21, 2026 4:05 am

September 21, 2026 4:05 am

स्कूली बच्चों में पंजाबी भाषा के प्रति रुचि जगाने का प्रयास

‘बाल कवि क्यारी’ पुस्तक का लोकार्पण, बच्चों और अध्यापकों को किया सम्मानित
चंडीगढ़/पंजाब। नवां पंध (ਪੰਧ), नई सोच संस्था और विश्व पंजाबी प्रचार सभा के संयुक्त तत्वावधान में पंजाब भर के स्कूली बच्चों को पंजाबी भाषा में कविताएँ और कहानियाँ लिखने के लिए प्रेरित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, उनके अध्यापक और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रचित उत्कृष्ट कविताओं और रचनाओं का पंजाबी संकलन ‘बाल कवि क्यारी’ नामक पुस्तक के रूप में विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों तथा उन्हें मार्गदर्शन देने वाले अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।
बच्चों को साहित्य से जोड़ना समय की आवश्यकता: प्रेमलता
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ की पार्षद प्रेमलता ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों को साहित्य के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अपनी मातृभाषा से जुड़ाव मजबूत कर सकें। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया।

कई गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित
विशेष अतिथियों में खादी सेवा संघ के चेयरमैन के.के. शारदा, प्रेम विज, प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल, बलविंदर कौर शेरगिल, PTC Channel से हनवंत सिंह, राजेश राय, मलकीत सिंह सैनी और सुरजीत सिंह धीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरदीप कौर विर्क ने प्रभावी ढंग से किया।

मातृभाषा से जुड़ाव बढ़ाने की पहल
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मातृभाषा पंजाबी से जोड़ना और उनमें सृजनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के साहित्यिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 1
Total Users : 417351
Total views : 668730

शहर चुनें