September 20, 2026 12:57 am

September 20, 2026 12:57 am

मोहाली में 8 मार्च को मातृशक्ति सम्मान समारोह, जैन स्थानक में होगा भव्य आयोजन

मोहाली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जैन स्थानक मोहाली में मातृशक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और महावीर इंटरनेशनल मोहाली केंद्र की संयुक्त बैठक जैन स्थानक मोहाली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एस.एस. जैन सभा के प्रधान वीर अशोक जैन ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह गरिमामय रूप से आयोजित किया जाएगा।

सुबह नवकार महामंत्र जाप से होगी शुरुआत
कार्यक्रम के संयोजक पर्यावरण सेवक अनुव्रती वीर प्रभुनाथ शाही ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। इसके पश्चात ठीक 10 बजे मातृशक्ति सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से ट्राइसिटी में मातृशक्ति के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष यह आयोजन जैन स्थानक मोहाली में किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।

पौधा भेंट कर देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वीर सुरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए विशेष अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए सप्रेम पौधा भेंट कर संकल्प भी दिलाया जाएगा।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर मातृशक्ति का सम्मान करने का आह्वान किया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 5 6
Total Users : 416456
Total views : 667537

शहर चुनें