धर्म डेस्क। बुधवार, 11 मार्च 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ के लिए सावधानी भरा रहने वाला है। आज कई लोगों का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा, वहीं कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और सम्मान मिलने के योग हैं। पढ़िए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
मेष
आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता और रहस्यमयी विषयों की ओर बढ़ेगा। गहन चिंतन से नए अनुभव मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, इससे विवाद टल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। हालांकि आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी आ सकती है।
वृषभ
जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। यात्रा के भी योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। विदेश से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा।
मिथुन
आज आपके कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
कर्क
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। मानसिक चिंता और नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और अचानक खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है। नए काम की शुरुआत या यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
सिंह
नकारात्मक विचारों के कारण मन अशांत रह सकता है। घर में तालमेल कम रहेगा और मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को किसी बात की चिंता रह सकती है।
कन्या
आज शारीरिक और मानसिक ताजगी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है।
तुला
मानसिक दुविधा के कारण निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। किसी से गलत व्यवहार आपको ही दुख दे सकता है। परिवार में विवाद से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन निवेश करने से बचें।
वृश्चिक
परिवार के साथ खुशी और मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रियजनों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है और मित्रों से उपहार मिलने की संभावना है। यात्रा भी सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
धनु
आज दुर्घटना का भय बना रह सकता है, इसलिए हर काम सावधानी से करें। अचानक खर्च हो सकता है और स्वभाव में उग्रता रह सकती है। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होगी। परिवार और मित्रों के साथ खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है।
मकर
नौकरी, व्यापार और सामाजिक जीवन में लाभ के योग हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। शुभ समारोहों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ
आज आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे और सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी या व्यापार के लिए समय अच्छा है। वरिष्ठों की मदद से समस्याएं कम होंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आय में वृद्धि हो सकती है। पदोन्नति के भी योग हैं और प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
मीन
नकारात्मक विचारों से बचने की जरूरत है। मानसिक उलझन और भय का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सावधानी बरतें और विवाद से दूर रहें। आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।










Total Users : 291129
Total views : 493309