September 20, 2026 12:19 am

September 20, 2026 12:19 am

संसद में गूंजी सिरसा क्षेत्र में बढ़ते कैंसर मामलों की आवाज

सिरसा में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल खोलने की मांग

-क्या भूजल में प्रदूषण कैंसर के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण है

नई दिल्ली, 28 मार्च। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने लोकसभा में हरियाणा विशेष रूप से सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे कैंसर के मामलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

संसद में बोलते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जैसे जिलों में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने विशेष रूप से घग्गर और यमुना नदी से प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन इलाकों में पर्यावरण एवं जल प्रदूषण की स्थिति की गहन जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और अन्य हानिकारक तत्वों के अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी और भूजल दोनों दूषित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि यह पता लगाने के लिए तत्काल व्यापक और वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए कि क्या भूजल में प्रदूषण कैंसर के बढ़ते मामलों का प्रमुख कारण है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाते हुए इस गंभीर समस्या के वास्तविक कारणों की पहचान करनी चाहिए और प्रभावी रोकथाम के उपाय लागू करने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सिरसा में एक सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल स्थापित करने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से न केवल सिरसा बल्कि आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को समय पर जांच, बेहतर इलाज और समुचित देखभाल की सुविधा मिल सकेगी। अपने वक्तव्य के अंत में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह केवल एक क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे देश के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है, जिस पर सरकार को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें