चंडीगढ़: व्यापार सुगमता की दिशा में बड़ा कदम;
STA की 21 सेवाएं ऑनलाइन, आरसी अब घर पहुंचेगी स्पीड पोस्ट स
चंडीगढ़: व्यापार सुगमता को वास्तविक रूप से लागू करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने आम जनता और वाहन संचालकों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब वाहन संबंधी 21 प्रमुख सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे लोगों को बार-बार एसटीए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
एसटीए द्वारा ऑनलाइन की गई सेवाओं में पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) की नई प्रति, डुप्लीकेट प्रति, स्वामित्व हस्तांतरण, बंधक जोड़ना या समाप्त करना सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। वाहन संचालक इन सभी सेवाओं के लिए वाहन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी प्रकार की कमी होने पर उसकी जानकारी एसएमएस के जरिए आवेदक को दी जाएगी।
ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से पहले एसटीए कार्यालय में भारी भीड़ देखने को मिलती थी। प्रतिदिन लगभग 200 से 300 ऑपरेटर अपने कार्य के लिए कार्यालय पहुंचते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर मात्र 25 से 30 रह गई है।
अब तक आवेदकों को अपने वाहनों की आरसी प्राप्त करने के लिए एसटीए कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परिवहन शुल्क के रूप में लगभग 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ते थे। आम जनता की इस परेशानी को देखते हुए एसटीए ने एक और सुविधा की घोषणा की है।
10 जनवरी 2026 से वाहनों के सभी मुद्रित पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे आवेदक या संचालक के पते पर भेजे जाएंगे। इसके लिए आवेदक को आवेदन के समय मात्र 20 रुपये डाक शुल्क के रूप में अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे एसटीए कार्यालय जाने की आवश्यकता पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
वहीं, परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज अब कहीं से भी ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं।
एसटीए की इस पहल से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि पारदर्शिता बढ़ेगी और चंडीगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को भी मजबूती मिलेगी।

यह जानकारी अमित कुमार, सेक्रेटरी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, चंडीगढ़ यूटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन सेवाएं शुरू होने से पहले एसटीए कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 200 से 300 ऑपरेटर अपने कार्य के लिए आते थे, जबकि अब यह संख्या घटकर 25 से 30 रह गई है, जिससे भीड़भाड़ और समय की बर्बादी में उल्लेखनीय कमी आई है।
उन्होंने आगे बताया कि अब तक आवेदकों को आरसी प्राप्त करने के लिए एसटीए कार्यालय आना पड़ता था, जिससे उन्हें परिवहन पर लगभग 100 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एसटीए ने एक और जनहितकारी निर्णय लिया है।
10 जनवरी 2026 से वाहनों के सभी मुद्रित पंजीकरण प्रमाण पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे आवेदक/संचालक के दिए गए पते पर भेजे जाएंगे। इसके लिए आवेदन के समय केवल 20 रुपये डाक शुल्क लिया जाएगा और इसके बाद एसटीए कार्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी।
इसके अतिरिक्त, परमिट एवं फिटनेस प्रमाण पत्र अब कहीं से भी ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं।
अमित कुमार ने कहा कि इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी, समय और धन की बचत होगी तथा चंडीगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता को और मजबूती मिलेगी।












Total Users : 293396
Total views : 496538