July 13, 2026 9:43 am

July 13, 2026 9:43 am

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

पंचकूला, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचकूला स्थित पार्टी मुख्यालय पंचकमल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
इस मौके पर अटल सभागार में आयोजित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान जिले के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजय मित्तल ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जिसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘सेवा ही संगठन’ की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई और कार्यक्रम के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का इतिहास संघर्ष और समर्पण का प्रतीक रहा है और राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि हरियाणा में एक समय ऐसा भी था जब पार्टी को ज्यादा पहचान नहीं मिलती थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से आज प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ और ‘हमारा बूथ सबसे मजबूत’ जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, पंकज गोयल, बिंदर गुर्जर, मनु सिंगला, धीरज शर्मा और रविंद्र कौशल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 7 1 6 8
Total Users : 367168
Total views : 600939

शहर चुनें