August 30, 2026 12:47 pm

August 30, 2026 12:47 pm

HARYANA:अग्निपथ योजना से युवाओं में बढ़ा उत्साह, हरियाणा बनेगा अग्निवीरों को रोजगार देने वाला पहला राज्य: राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना ने युवाओं में नया जोश भरने के साथ सशस्त्र बलों को युवा प्रोफाइल प्रदान की है। यह योजना जून 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रीय सेवा की भावना को मजबूत करना है। इस योजना के तहत युवा चार वर्षों तक अग्निवीर के रूप में देश की सेवा करते हैं।
अगस्त 2026 से लागू होगी हरियाणा अग्निवीर नीति-2024
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अग्निवीरों का पहला बैच जुलाई 2026 में अपनी सेवा अवधि पूरी करेगा। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा अग्निवीर नीति-2024 तैयार की है, जिसे अगस्त 2026 से लागू किया जाएगा। इस नीति के तहत अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को रोजगार सुरक्षा
राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो अग्निवीरों को उनकी सेवा पूरी होने के बाद रोजगार सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में हरियाणा से 1,830 अग्निवीरों की भर्ती हुई, जबकि 2023-24 में 2,215 युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि देश का हर दसवां सैनिक हरियाणा से होता है, जो प्रदेश के युवाओं में गहरी देशभक्ति की भावना को दर्शाता है।
शहीदों के सम्मान में नई पहल
मंत्री ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2014 से अब तक 418 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। साथ ही शहीद जवानों के सम्मान में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के नाम उनके नाम पर रखने के प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे हैं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 9 8 0
Total Users : 400980
Total views : 646823

शहर चुनें