September 13, 2026 4:54 am

September 13, 2026 4:54 am

हरियाणा में IAS अधिकारियों के तबादले, मनोज कुमार-I बने वित्त विभाग में विशेष सचिव

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 16 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार-I, जो अब तक महेंद्रगढ़ (नारनौल) में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब वित्त विभाग, हरियाणा सरकार में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी एक रिक्त पद के विरुद्ध सौंपी गई है।
वहीं, 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अनुपमा अंजलि, जो एचएसवीपी फरीदाबाद में प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा फरीदाबाद के पद पर कार्यरत थीं, को अब महेंद्रगढ़ (नारनौल) का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे मनोज कुमार-I का स्थान लेंगी।


यह आदेश हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए हैं। कार्मिक विभाग के उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी इन आदेशों की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई हैं।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 2
Total Users : 412472
Total views : 662287

शहर चुनें