June 15, 2026 5:03 pm

June 15, 2026 5:03 pm

चिकित्सा क्षेत्र के माध्यम से मानवता की सेवा करना लक्ष्य: वंदना चोपड़ा

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़: सीबीएसई बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उत्तीर्ण छात्रों, उनके माता-पिता और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दसवीं कक्षा के बाद ही विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा मिलती है और उनके करियर की मजबूत नींव रखी जाती है।
इसी कड़ी में चंडीगढ़ में पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार पवन चोपड़ा की सुपुत्री वंदना चोपड़ा ने दसवीं कक्षा में 86.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। वंदना की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

चिकित्सक बनना है लक्ष्य: वंदना
अपनी सफलता पर वंदना चोपड़ा ने कहा कि उनका सपना चिकित्सक बनकर मानवता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करता है। वंदना ने बताया कि वह भविष्य में और अधिक मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगी ताकि अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।
उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी संदेश देते हुए कहा कि सभी बच्चों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे वे समाज में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

बेटी की उपलब्धि पर गर्व: पवन चोपड़ा
वंदना चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि उनकी बेटी द्वारा दसवीं कक्षा में मेरिट हासिल करना उनके परिवार के लिए गर्व और खुशी का पल है। उन्होंने विश्वास जताया कि वंदना का पढ़ाई के प्रति समर्पण उसे भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं और हर कदम पर उनका साथ दें, ताकि बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 3
Total Users : 344123
Total views : 569511

शहर चुनें