बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। जारी आदेशों के अनुसार कुल 46 HPS (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश में विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात DSP और ACP स्तर के अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। कई अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा गया है, जबकि कुछ को रिक्त पदों के विरुद्ध तैनाती दी गई है।
प्रमुख तबादले
प्रणय कुमार को DSP पानीपत नियुक्त किया गया
हरविंदर सिंह को DSP HSNBC (हिसार) भेजा गया
सुरिंदर कौर को DSP नूंह लगाया गया
रमेश चंदर को DSP कैथल की जिम्मेदारी मिली
सिद्धार्थ को DSP शाहाबाद नियुक्त किया गया
देवेंद्र सिंह को DSP GRP/अंबाला कैंट तैनात किया गया
रमेश गुलिया को DSP गुहला (कैथल) लगाया गया
इसके अलावा कई अधिकारियों को ACP पद पर पदोन्नत या समायोजित किया गया है, जिनमें पंकज कुमार, संदीप मोर, रवि खंडूजा और अन्य शामिल हैं।
गुरुग्राम, फरीदाबाद व अन्य जिलों में भी बदलाव
दूसरी सूची में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, नूंह, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में DSP और ACP स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं।
नवीन शर्मा को ACP गुरुग्राम
अशोक कुमार को ACP फरीदाबाद
सुरेश कुमार को DSP हांसी
अजय सिंह को DSP SCR
Loading Viewer...
प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम
सरकार का यह कदम कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। कई अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यक्षमता के आधार पर महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा में इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से पुलिस महकमे में नई सक्रियता आने की उम्मीद है, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।













Total Users : 345427
Total views : 571464