September 16, 2026 11:20 pm

September 16, 2026 11:20 pm

पंचकूला में भाजपा ने खेला दांव: श्यामलाल बंसल मेयर उम्मीदवार घोषित

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने जारी की सूची, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला से अखिता सैनी को भी बनाया प्रत्याशी

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 22 अप्रैल। हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचकूला नगर निगम से श्यामलाल बंसल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही अंबाला नगर निगम से अखिता सैनी और सोनीपत नगर निगम से राजीव जैन को भी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा गया है। यह घोषणा भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद की गई।
पार्टी ने नगर निकाय चुनावों में मजबूत रणनीति के तहत इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिन्हें स्थानीय स्तर पर संगठन का अनुभव और जनसमर्थन प्राप्त माना जा रहा है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंचकूला में श्यामलाल बंसल की उम्मीदवारी भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
नगर निकाय चुनावों को लेकर हरियाणा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा की इस सूची के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 4 6 5 8
Total Users : 414658
Total views : 665143

शहर चुनें