September 19, 2026 11:37 pm

September 19, 2026 11:37 pm

PANCHKULA:भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने मेयर का भरा नामांकन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे मौजूद

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 24 अप्रैल : भाजपा मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने रोड शो के बाद लघु सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। श्याम लाल बंसल ने नामांकन से पहले सेक्टर-5 स्थित चुनाव कार्यालय के बाहर हवन यज्ञ किया। इसके बाद विशाल जनसभा का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान भाजपा के सभी वार्डों के पार्षद उम्मीदवार मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ लोग इस चुनाव में झूठ फैलाने का काम करेंगे। बड़े-बड़े दावे करेंगे कि हम आपके लिए चांद तारे तोड़ लाएंगे। जब तारे तोड़ने की बात होती है, तो वह दिखाई नहीं देते। जब तारे तोड़ने की बारी आएगी तो केवल श्यामलाल बंसल दिखाई देगा और सारे पार्षद खड़े दिखाई देंगे। आपकी हर समस्या का हल करेंगे। उन्होंने सभी 20 पार्षदों एवं मेयर उम्मीदवार को जिताने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में पूरी शिद्दत से जुट जाने की अपील की।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 6
Total Users : 416416
Total views : 667493

शहर चुनें