August 29, 2026 12:59 am

August 29, 2026 12:59 am

HARYANA NEWS: सरकार ने 15 HPS अधिकारियों के किए तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 15 मई 2026। हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 HPS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी किए गए।
जारी आदेशों के अनुसार, अंबाला कैंट के DSP रमेश कुमार को यमुनानगर में DSP/बिलासपुर लगाया गया है। वहीं कालांवाली, डबवाली में तैनात DSP संदीप कुमार को ACP/सोनीपत नियुक्त किया गया है।
नारनौल के DSP सुरेश कुमार को ACP/गुरुग्राम तथा रोहतक के DSP जितेश मल्होत्रा को DSP/2nd IRB भोंडसी लगाया गया है।
फरीदाबाद में भी बड़ा बदलाव करते हुए DSP/SV & ACB(H) अर्जुन देव को ACP/बड़खल फरीदाबाद लगाया गया है। उनकी नियुक्ति विनोद कुमार, HPS को रिलीव करने के लिए की गई है।
इसके अलावा सुनारिया बटालियन रोहतक में तैनात DSP सोनू नरवाल को DSP/करनाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। RTC भोंडसी के DSP अमरजीत सिंह को DSP/Telecom लगाया गया है।
PHQ में तैनात DSP आर्यन चौधरी को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त DSP/Telecom का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं CID में तैनात DSP कपिल को ACP/गुरुग्राम और हिसार के DSP कमलजीत सिंह को ACP/सोनीपत नियुक्त किया गया है।
सरकार ने कुछ अधिकारियों के पुराने तबादला आदेश भी रद्द किए हैं। DSP/पानीपत नरेंद्र सिंह, ACP/क्राइम फरीदाबाद अमन यादव, DSP सुरेश कुमार तथा ACP/GGM अभिलाक्ष जोशी को “अंडर ट्रांसफर” रखा गया है।


इसके अलावा DSP/CID शाकिर हुसैन से संबंधित 31 दिसंबर 2025 का पूर्व आदेश भी रद्द कर दिया गया है।
हरियाणा सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 8
Total Users : 400068
Total views : 645598

शहर चुनें