June 5, 2026 2:29 am

June 5, 2026 2:29 am

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर ढेर; ट्रंप थे अंदर मौजूद

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
वॉशिंगटन, 24 मई: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित White House के बाहर रविवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर मारा गया, जबकि एक राहगीर घायल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाइट हाउस के पास अचानक 20 से 30 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं। गोलीबारी होते ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित एक सिक्योरिटी बूथ के पास हुई, जहां सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति ने अचानक रिवॉल्वर निकालकर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
ताजा जानकारी के मुताबिक मारे गए हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नेसिर बेस्ट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अकेले ही वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। हालांकि अभी तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटना में एक राहगीर भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी भी सीक्रेट सर्विस अधिकारी को गोली नहीं लगी।
घटना के बाद Federal Bureau of Investigation (FBI) और United States Secret Service ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। एफबीआई निदेशक Kash Patel ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि एजेंसी की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
गोलीबारी के बाद व्हाइट हाउस परिसर के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। कई घंटों तक इलाके में आवाजाही सीमित रही। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं और राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति परिसर के इतने करीब हुई यह घटना अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है। लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं के बीच व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 5 3
Total Users : 333253
Total views : 554022

शहर चुनें