रमेश गोयत
चंडीगढ़, 26 मई: चंडीगढ़ प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग (ETC) द्वारा नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
यह कार्रवाई ETC चंडीगढ़ के मार्गदर्शन में, निशांत यादव, IAS के निर्देशन में की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर ETO रमनजीत सिंह और ETI शवेीन जैन की टीम ने हल्लोमाजरा क्षेत्र, विशेष रूप से हल्लोमाजरा लाइट्स के पास, एक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मौके से विभिन्न ब्रांडों की कुल 1162 शराब की बोतलें बरामद की गईं, जिनमें रॉयल स्टैग, रॉयल जनरल, इम्पीरियल ब्लू, टेंगो संत्रा, जमीला संत्रा, आइकॉनिक व्हाइट, ऑल सीजन्स तथा किंगफिशर बीयर कैन शामिल हैं।
इसके साथ ही मौके से 57 ग्राम गांजा (Cannabis) भी बरामद किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई और वितरण का नेटवर्क सक्रिय था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच की जा रही है ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन सेक्टर-31, चंडीगढ़ में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 61/1/14, BNS की धारा 111 (संगठित अपराध) तथा NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।












Total Users : 376036
Total views : 613037