June 5, 2026 7:08 am

June 5, 2026 7:08 am

CHANDIGARH/HARYANA प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 18 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 26 मई: प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार द्वारा 18 आईएएस (IAS) और 3 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार प्रमुख तबादले निम्नलिखित हैं:
पंकज यादव, IAS को सरकार के प्रधान सचिव (मुख्यालय), हरियाणा सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

Loading Viewer...


संजय जून, IAS को मेवात विकास एजेंसी, न्यूज के चेयरमैन के पद पर तैनात किया गया है।
गीता भारती, IAS को हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
ए. मोरे श्रीनिवास, IAS को ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।
डॉ. प्रियंका सोनी, IAS को महिला एवं बाल विकास विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी बनाया गया है।
धर्मेंद्र सिंह, IAS को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड का मुख्य प्रशासक बनाया गया है।
इसके अलावा मंजू कुमारी, IAS, अजय कुमार, IAS, मंदीप कौर, IAS, विजेंद्र कुमार दहिया, IAS, मोहम्मद इमरान रजा, IAS, डॉ. मुनिश नागपाल, IAS, डॉ. वशिष्ठ शर्मा, IAS और अयुष सिन्हा, IAS सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई अधिकारियों को खाली पड़े पदों के विरुद्ध या अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। यह तबादला सूची हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई है।
जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को नई नियुक्तियों पर तैनात किया गया है, जबकि कुछ को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर अन्य विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में कार्यों को गति देने की रणनीति का हिस्सा है। आने वाले दिनों में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार संभालना होगा।
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद विभिन्न विभागों में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं के अनुसार कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 3 2 7
Total Users : 333327
Total views : 554122

शहर चुनें