June 5, 2026 4:33 am

June 5, 2026 4:33 am

HARYANA NEWS: हेड कांस्टेबल 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
रमेश गोयत
चंडीगढ़/पानीपत, 29 मई। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), करनाल की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पानीपत के थाना तहसील कैंप में तैनात हेड कांस्टेबल सतीश को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सतीश वर्तमान में थाना तहसील कैंप, पानीपत में जांच अधिकारी (आईओ) के पद पर तैनात था। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत थाना एसवी एंड एसीबी, करनाल में एफआईआर संख्या 09 दिनांक 26.05.2026 दर्ज की गई है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके भाई के विरुद्ध थाना तहसील कैंप में दर्ज शिकायत पर कानूनी कार्रवाई न करने की एवज में जांच अधिकारी सतीश तथा सह-आरोपी एएसआई संजय द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है| शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल सतीश को 15,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए थाना तहसील कैंप, पानीपत में रंगे हाथों काबू कर लिया गया। मामले में सह-आरोपी एएसआई संजय, थाना तहसील कैंप, पानीपत की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल के नेतृत्व में की गई।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 6 6
Total Users : 333266
Total views : 554035

शहर चुनें