June 5, 2026 2:28 am

June 5, 2026 2:28 am

HARYANA NEWS: हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बनीं सुनीता डांगी, संभाला कार्यभार

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर रहेगा विशेष फोकस
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 4 जून। हरियाणा महिला विकास निगम की नवनियुक्त चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने गुरुवार को पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित निगम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, निगम की प्रबंध निदेशक मोनिका मलिक, महापौर श्याम लाल बंसल सहित अनेक वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यभार संभालने के बाद सुनीता डांगी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश की महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला विकास निगम की योजनाओं को हर जिले और गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि निगम की स्वरोजगार योजनाओं, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों और वित्तीय सहायता योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाया जाएगा। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान और शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सुनीता डांगी ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को भी नई गति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की नारी शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है और उनका प्रयास रहेगा कि प्रत्येक महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के साथ जीवन जी सके। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष्य होगा।
इस अवसर पर महिला विकास निगम के कर्मचारियों ने भी सुनीता डांगी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ निगम को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 5 3
Total Users : 333253
Total views : 554022

शहर चुनें