October 14, 2026 1:31 am

October 14, 2026 1:31 am

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 9 जनवरी को, विकास और नई नीतियों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

चंडीगढ़, 8 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक कल यानी 9 जनवरी को शाम 4 बजे बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कुछ नई सरकारी नीतियों को मंजूरी देने के साथ-साथ जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर भी विचार किया जा सकता है, वहीं आगामी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों को लेकर अहम प्रस्ताव पेश किए जाने की उम्मीद है। बैठक के फैसलों पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 6
Total Users : 429726
Total views : 685182

शहर चुनें