July 28, 2026 2:51 pm

July 28, 2026 2:51 pm

HARYANA NEWS: महिला थाना मानेसर की हेड कांस्टेबल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायतकर्ताओं के भाइयों के नाम केस से हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़/गुरुग्राम, 11 जून। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गुरुग्राम में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने महिला थाना मानेसर में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच जारी है।

क्या था मामला-
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी द्वारा महिला थाना मानेसर में उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल कविता ने शिकायतकर्ता के भाइयों बलराम और मुकेश के नाम मुकदमे से हटाने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में एसीबी गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल ब्यूरो को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 8 5 0 4
Total Users : 378504
Total views : 616322

शहर चुनें