October 14, 2026 1:32 am

October 14, 2026 1:32 am

देश भगत यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट एवं इंडक्शन समारोह का आयोजन

मंडी गोबिंदगढ़, 8 जनवरी: देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, स्कूल ऑफ नर्सिंग, स्कूल ऑफ फार्मेसी तथा आयुर्वेदिक कॉलेज, मंडी गोबिंदगढ़ द्वारा देश भगत यूनिवर्सिटी में सत्र 2025 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट एवं इंडक्शन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर, प्रेसिडेंट डॉ. संदीप सिंह तथा वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री तरुण चुग, राष्ट्रीय महासचिव (भाजपा) तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. पुनीत घिरधर, संयुक्त डीआरएमई, पंजाब ने शिरकत की।देश भगत डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. विक्रम बाली, वाइस प्रिंसिपल डॉ. तेजवीर सिंह, स्कूल ऑफ नर्सिंग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रभजोत सिंह, देश भगत आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. हेम राज, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल डॉ. पूजा गुलाटी तथा फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. लवसंपूर्णजोत कौर ने सभी गणमान्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।उन्होंने व्हाइट कोट एवं इंडक्शन समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वास्थ्य शिक्षा में पेशेवरता, नैतिकता और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।समारोह के दौरान सत्र 2025 के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा औपचारिक रूप से व्हाइट कोट पहनाए गए।इस अवसर पर माननीय चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने नवोदित विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जीवन में उत्कृष्ट चिकित्सक एवं जिम्मेदार पेशेवर बनने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि श्री तरुण चुग एवं गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. पुनीत घिरधर ने बीडीएस, बीएएमएस, फार्मेसी एवं नर्सिंग प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों की समान महत्ता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से बेहतर इंसान बनने और मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।समारोह का समापन सभी विद्यार्थियों द्वारा नैतिक एवं ईमानदार सेवा का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण के साथ हुआ। अंत में देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. बी. एल. भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 7 2 6
Total Users : 429726
Total views : 685182

शहर चुनें