June 24, 2026 5:19 pm

June 24, 2026 5:19 pm

LIC Housing Finance ने अंबाला में खोला DSA ऑफिस, ग्राहकों को मिलेगी होम लोन सेवाओं की बेहतर सुविधा

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
अंबाला, 24 जून 2026: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड LIC Housing Finance ने अंबाला में अपने नए डीएसए (डायरेक्ट सेलिंग एजेंट) ऑफिस का शुभारंभ किया। नए कार्यालय का उद्घाटन एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के डीआरएम मार्केटिंग चंदर उत्रेजा और क्लस्टर हेड सचिन गुप्ता द्वारा किया गया।
यह नया कार्यालय अंबाला ब्रांच के टॉप डीएसए जसविंदर सिंह द्वारा संचालित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में अधिकारियों ने नए कार्यालय के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसके माध्यम से ग्राहकों को हाउसिंग फाइनेंस से जुड़ी सुविधाएं और बेहतर तरीके से उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।

कार्यक्रम में अंबाला एरिया ऑफिस के एरिया मैनेजर राकेश कुमार सहित स्टाफ सदस्य राहुल, श्रेया और कृष्णानंदन भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ग्राहकों को घर खरीदने और निर्माण से जुड़ी विभिन्न जरूरतों के लिए होम लोन उपलब्ध करवाता है। होम लोन एक सुरक्षित ऋण (Secured Loan) होता है, जिसमें खरीदी जाने वाली संपत्ति को गारंटी (Collateral) के रूप में रखा जाता है।


होम लोन का उपयोग कई प्रकार की आवासीय जरूरतों के लिए किया जा सकता है, जिसमें निर्माणाधीन प्रॉपर्टी खरीदना, बिल्डर/डेवलपर से तैयार मकान खरीदना, रीसेल प्रॉपर्टी खरीदना, प्लॉट पर मकान का निर्माण करवाना, मौजूदा मकान का विस्तार करना, फ्लैट या घर की मरम्मत व नवीनीकरण करवाना तथा किसी अन्य बैंक या वित्तीय संस्था से चल रहे होम लोन को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में ट्रांसफर करवाना शामिल है।

होम लोन की अदायगी ग्राहक द्वारा ईएमआई (EMI) के माध्यम से की जाती है। ऋण की पूरी राशि चुकाने के बाद संपत्ति का स्वामित्व (Title) वापस ऋण लेने वाले व्यक्ति के नाम सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि अंबाला में नए डीएसए ऑफिस के खुलने से क्षेत्र के लोगों को घर खरीदने, निर्माण और अन्य आवासीय जरूरतों के लिए वित्तीय समाधान आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 2 2 2 6
Total Users : 352226
Total views : 580836

शहर चुनें