April 5, 2026 2:01 pm

April 5, 2026 2:01 pm

HARYANA: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 18वीं बैठक

औद्योगिक इकाइयों को विशेष प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी, प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा
चंडीगढ़, 08 जनवरी: हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड (एचईपीबी) की 18वीं बैठक वीरवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना था।
प्रमुख निर्णय और अनुमोदित प्रोत्साहन पैकेज
ए.डब्ल्यू.एल. एग्री बिजनेस लिमिटेड (पूर्व में अदाणी विल्मर लिमिटेड) को हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति–2020 के अंतर्गत 73 करोड़ 15 लाख रुपये के विशेष प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी दी गई।
हमदर्द फूड्स इंडिया को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश एवं स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए 35 करोड़ 47 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की स्वीकृति दी गई।
एनरिच एग्रो फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को पूर्व में स्वीकृत विशेष प्रोत्साहन पैकेज की शर्तों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
कैनपैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोत्साहन सब्सिडी मामलों में एसजीएसटी प्रतिपूर्ति और अन्य अनुमन्य राहत प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
आरती ग्रीनटेक लिमिटेड को उद्यम प्रोत्साहन नीति–2015 के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत पैकेज जारी रखा गया।
ऊनो मिंडा लिमिटेड को ऑटो कॉम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 1930 करोड़ रुपये के निवेश पर लगभग 749 करोड़ रुपये के विशेष प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी दी गई। यह परियोजना ऑटो एवं ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन से जुड़ी है।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक यश गर्ग, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 5 9
Total Users : 291159
Total views : 493356

शहर चुनें