August 5, 2026 4:36 am

August 5, 2026 4:36 am

HARYANA: रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल संजीव कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार

 शिकायतकर्ता से स्कूटी लौटाने की एवज में मांगी थी 3,000 रुपये की रिश्वत
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
करनाल, 29 जुलाई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पोस्ट सेक्टर-9, करनाल में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला-
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि उसकी स्कूटी, जिसे विकास नामक व्यक्ति उसके घर से लेकर गया था, बाद में शिकायत के संबंध में पुलिस पोस्ट सेक्टर-9 में खड़ी कर दी गई। आरोप है कि स्कूटी वापस करने के बदले पुलिस पोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल महादेव ने आपसी मिलीभगत से पहले 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद SV&ACB, करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई। इस संबंध में थाना SV&ACB, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर नंबर 18 दिनांक 29 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपील
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने वैधानिक कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 5 7
Total Users : 382557
Total views : 621938

शहर चुनें