November 14, 2026 10:33 pm

November 14, 2026 10:33 pm

चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल, अमित कुमार के रिलीव होने के बाद नए प्रभार सौंपे

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 31 जुलाई। चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग (Department of Personnel) ने प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नए आदेश जारी किए हैं। यह आदेश डीएएनआईसीएस अधिकारी अमित कुमार के चंडीगढ़ प्रशासन से रिलीव होने के बाद जारी किया गया है।


मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को उनके मौजूदा दायित्वों के अतिरिक्त निम्नलिखित अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं—
डी. कार्तिकेयन, आईएएस को स्पेशल सेक्रेटरी (पर्सोनल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राधिका सिंह, एचसीएस को तीन महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इनमें:
संयुक्त सचिव (गृह) एवं जेल विभाग,
संयुक्त सचिव (पर्यावरण एवं वन),
संयुक्त सचिव (तकनीकी शिक्षा) शामिल हैं।
राजीव तिवारी, डीसी (एफ एंड ए) को संयुक्त सचिव (कोऑर्डिनेशन/प्रोटोकॉल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी प्रभार संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त दिए गए हैं। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है।
यह आदेश 31 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 5 4 1 5 2
Total Users : 454152
Total views : 718942

शहर चुनें