August 29, 2026 1:31 pm

August 29, 2026 1:31 pm

चंडीगढ़: अगले तीन साल में चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगी 500 ई-बसें: मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद

पीएचडीसीसीआई के चौथे रिन्यूएबल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का उद्घाटन

चंडीगढ़। यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने कहा है कि आने वाले तीन वर्षों में चंडीगढ़ में 350 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही शहर में कुल ई-बसों की संख्या बढ़कर 500 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल चंडीगढ़ परिवहन के बेड़े में 150 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं, जो सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्य सचिव सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा क्रस्ट और ईवेंटेज के सहयोग से आयोजित चौथे रिन्यूएबल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल (आरईवी) एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘सिटी ब्यूटीफुल’ के नाम से पहचाने जाने वाले चंडीगढ़ में रिन्यूएबल एनर्जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन न केवल जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायक हैं, बल्कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और शहरी वायु गुणवत्ता में सुधार में भी अहम योगदान देते हैं। उन्होंने उद्योग जगत, शिक्षाविदों और सरकारी संस्थानों से स्वच्छ तकनीकों को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नवाचार व निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सौरभ कुमार, आईएफएस एवं सचिव, क्रेस्ट ने सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से अपनाने के लिए मजबूत नीतिगत ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 36 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 20 नए चार्जर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ देश का पहला ऐसा शहर है, जहां सभी सरकारी इमारतों में सोलर सिस्टम लगाया जा चुका है।
पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष सतीश देव जैन ने पर्यावरणीय स्थिरता के साथ आर्थिक विकास हासिल करने में रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की भूमिका पर जोर दिया। वहीं, पीएचडीसीसीआई हरियाणा चैप्टर के को-चेयर एडवोकेट लोकेश जैन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पीएचडीसीसीआई के रेजिडेंट डायरेक्टर गुरदर्शन अग्रवाल और चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन रजनीश बंसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 4 7
Total Users : 400347
Total views : 645959

शहर चुनें