September 13, 2026 4:52 am

September 13, 2026 4:52 am

बहादुरगढ़ में KMP पर भीषण सड़क हादसा, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
बहादुरगढ़, 8 सितंबर। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी की कैंटर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया।

गोगामेड़ी धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान KMP एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी गांव के पास उनकी पिकअप गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर KMP पर यातायात को सुचारू करवाया।

तीन गंभीर घायलों को PGI रोहतक भेजा
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों श्रद्धालुओं के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों तथा घायलों की पहचान व हादसे के कारणों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पिकअप और कैंटर की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं के परिवारों में मातम का माहौल है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 1
Total Users : 412471
Total views : 662286

शहर चुनें