September 12, 2026 1:59 am

September 12, 2026 1:59 am

31 साल बाद भी पंचकूला को नहीं मिला अलग खंड शिक्षा कार्यालय, चंद्रमोहन ने सीएम को लिखा पत्र

बोले- पंचकूला और कालका अलग-अलग उपमंडल हैं तो खंड शिक्षा कार्यालय एक क्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
रमेश गोयत
पंचकूला, 8 सितंबर। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर पंचकूला उपमंडल के लिए अलग से स्वतंत्र खंड शिक्षा कार्यालय स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 में पंचकूला और कालका के सब डिवीजन अलग-अलग बनने के बावजूद पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य अभी भी पिंजौर स्थित खंड शिक्षा कार्यालय के अधीन संचालित हो रहा है।


चंद्रमोहन ने कहा कि पंचकूला वर्ष 1995 में जिला घोषित हुआ था और जिला बने करीब 31 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन पंचकूला उपमंडल के राजकीय विद्यालयों के लिए आज तक अलग खंड शिक्षा कार्यालय नहीं बनाया गया। इसके चलते चंडीमंदिर, पंचकूला शहर, रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन को शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों के लिए कालका-पिंजौर जाना पड़ता है।
विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि पंचकूला में करीब 26 वर्षों तक संचालित खंड शिक्षा कार्यालय को वर्ष 2014 में कालका स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पिंजौर में स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्तमान में पिंजौर खंड शिक्षा कार्यालय के अधीन पिंजौर के साथ-साथ पंचकूला उपमंडल के अनेक राजकीय और निजी विद्यालय भी आते हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के अधीन करीब 190 राजकीय विद्यालय, जिनमें लगभग 25 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और चार उच्च विद्यालय शामिल हैं, तथा करीब 125 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय हैं। इस प्रकार लगभग 315 से 320 विद्यालयों का कार्यभार एक ही कार्यालय पर है। अधिक कार्यभार के कारण विभागीय कार्यों के निस्तारण में भी कठिनाइयां आती हैं और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्कूल स्टाफ को कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
चंद्रमोहन ने कहा कि पिंजौर खंड का भौगोलिक क्षेत्र भी काफी विस्तृत है। पिंजौर ब्लॉक के गांवों से लेकर पंचकूला के रामगढ़ क्षेत्र तक के विद्यालयों का काम इसी कार्यालय से संचालित होने के कारण कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पंचकूला उपमंडल के विद्यालयों के लिए स्वतंत्र खंड शिक्षा कार्यालय स्थापित किया जाए। इससे कार्यभार का उचित विभाजन होगा, विभागीय कार्यों का तेजी से निस्तारण होगा और शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन को कालका-पिंजौर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने मामले पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 1 4 5 8
Total Users : 411458
Total views : 660667

शहर चुनें