November 15, 2026 3:27 am

November 15, 2026 3:27 am

दीपावली पर पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों को भी मिले बोनस : राजबीर नैन

चंडीगढ़ प्रशासन से एसोसिएशन ने की मांग, प्रशासक, मुख्य सचिव और वित्त सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र निर्देश जारी करने का आग्रह

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 5 नवंबर। हरियाणा डेपुटेशन एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने दीपावली के अवसर पर पंजाब और हरियाणा से प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी बोनस देने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के महासचिव राजबीर नैन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को भी चंडीगढ़ प्रशासन के नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर दीपावली बोनस का लाभ दिया जाए।
राजबीर नैन ने कहा कि पंजाब और हरियाणा से डेपुटेशन पर आए कर्मचारी चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर उन्हें बोनस के लाभ से वंचित रखना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब डेपुटेशन पर कार्यरत कर्मचारी चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के साथ एक ही कार्यस्थल पर समान रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, तो उन्हें भी त्योहार के अवसर पर मिलने वाले आर्थिक लाभ में शामिल किया जाना चाहिए। इससे कर्मचारियों में समानता और न्याय की भावना मजबूत होगी।
एसोसिएशन के महासचिव ने चंडीगढ़ के प्रशासक, मुख्य सचिव और वित्त सचिव से इस मामले में व्यक्तिगत संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की कि पात्र डेपुटेशन कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने के लिए जल्द आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि त्योहार से पहले उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।
राजबीर नैन ने उम्मीद जताई कि चंडीगढ़ प्रशासन कर्मचारियों की इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगा और पंजाब एवं हरियाणा से प्रतिनियुक्ति पर आए पात्र कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 2 2 9
Total Users : 454229
Total views : 719048

शहर चुनें