November 15, 2026 2:21 am

November 15, 2026 2:21 am

वार्ड नंबर-15 धनास में डॉ. भीमराव अंबेडकर के पांच तीर्थों को लेकर सम्मेलन आयोजित

भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी हुए शामिल,

दैनिक समाचार पत्र ‘सभी समानता’ के रिपोर्टर संदीप (सैंडी) को किया सम्मानित

बाबूगिरी न्यूज़

चंडीगढ़। चंडीगढ़ वार्ड नंबर-15 धनास में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के पांच तीर्थों को लेकर सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, जिला अध्यक्ष सोनू गुज्जर, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, भाई मनोज सहोता, चंडीगढ़ जिला शहीद भगत सिंह अनुसूचित जाति अध्यक्ष अमरजीत (तोता),पिंकू राजभर, सूरज सिसोदिया जिला महामंत्री BJYM चंडीगढ़, ईश्वर राणा, बबलू भारती प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा भाजपा चंडीगढ़ सहित, श्री रोहित घावरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा की अध्यक्षता में तथा जिला महामंत्री अजय जैसवाल, मंडल अध्यक्ष गौरव कश्यप ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश जी, आशा और रागिनी मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान में उनके योगदान और उनके जीवन से जुड़े पांच तीर्थों के महत्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से दैनिक समाचार पत्र ‘सभी समानता’ के रिपोर्टर संदीप (सैंडी) को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 2 2 2
Total Users : 454222
Total views : 719038

शहर चुनें