November 14, 2026 11:46 pm

November 14, 2026 11:46 pm

मनीमाजरा पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

पंचकूला निवासी की स्कूटी दर्शनी बाग से हुई थी चोरी, मौली जागरां निवासी 24 वर्षीय युवक पकड़ा; आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तीन मामले पहले से दर्ज

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 8 नवंबर। चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई होंडा एक्टिवा बरामद की है। आरोपी की पहचान मौली जागरां निवासी 24 वर्षीय राधेश्याम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-8 निवासी संजीव कुमार (52) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी सिल्वर-ग्रे रंग की होंडा एक्टिवा (नंबर HR-03Q-4450) चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्कूटी 5 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे पुराना दर्शनी बाग स्थित मकान नंबर 215/5 के पास खड़ी की थी। रात करीब 9:30 बजे जब उन्होंने स्कूटी संभाली तो वह वहां से गायब थी।

इसके बाद मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में ई-एफआईआर नंबर 1609 दिनांक 5 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर राधेश्याम पुत्र मुन्ना लाल निवासी मकान नंबर 2398, मौली जागरां, चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई होंडा एक्टिवा HR-03Q-4450 बरामद की। बरामद वाहन को जब्ती दस्तावेज के माध्यम से पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।

आरोपी पर पहले से एनडीपीएस के तीन मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राधेश्याम के खिलाफ इससे पहले भी मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में मादक पदार्थों से संबंधित तीन मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 के दो मामले (एफआईआर नंबर 18 और 169) तथा वर्ष 2022 का एक मामला (एफआईआर नंबर 45) शामिल है। इन मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 22 के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र 24 वर्ष और कद करीब 5 फुट 7 इंच है। वाहन चोरी के इस मामले में आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 1 9 7
Total Users : 454197
Total views : 719008

शहर चुनें