November 14, 2026 11:16 pm

November 14, 2026 11:16 pm

गोवर्धन पूजा पर प्रियंका पुनिया ने दी शुभकामनाएं, प्रकृति संरक्षण और अन्नकूट के महत्व का दिया संदेश

बाबूगिरी न्यूज़

पंचकूला, 9 नवम्बर । गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् प्रियंका पुनिया ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व है।

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। यह प्रसंग हमें प्रकृति, पर्वत, जल, वनस्पति और गौवंश के महत्व को समझने तथा उनके संरक्षण का संदेश देता है।

प्रियंका पुनिया ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान, सामूहिक एकता, सेवा और अन्न के महत्व को समझने का अवसर भी है। इस दिन अन्नकूट का भोग लगाकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है तथा गौमाता की पूजा की जाती है।

उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, अन्न की बर्बादी रोकने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लें। सच्ची पूजा तभी सार्थक है जब हम प्रकृति और सभी जीवों के प्रति प्रेम, करुणा और जिम्मेदारी का भाव रखें।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली प्रदान करें

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 1 8 4
Total Users : 454184
Total views : 718991

शहर चुनें