November 14, 2026 10:56 pm

November 14, 2026 10:56 pm

दिवाली की आतिशबाजी बनी हादसे की वजह, पीजीआई में पटाखों से घायल 7 मरीज पहुंचे

चार लोगों के हाथों में पटाखे फटने से गंभीर चोटें, तीन मरीजों के कपड़ों में आग लगने से झुलसे; तीन मरीजों का ऑपरेशन किया गया, बर्न एचडीयू में चल रहा उपचार

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 9 नवंबर। दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान हुई लापरवाही के कारण कई लोगों को चोटों का सामना करना पड़ा। पटाखों से संबंधित हादसों में घायल होकर सात मरीज चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग पहुंचे। इनमें चार मरीजों के हाथों में पटाखे फटने से चोटें आईं, जबकि तीन अन्य मरीजों के कपड़ों में आग लगने के कारण वे झुलस गए।
पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से 9 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अतुल पराशर के अनुसार, पटाखे हाथ में फटने के कारण चार मरीजों को चोटें आईं। इनमें से तीन मरीजों को एडवांस्ड ट्रॉमा सेंटर (एटीसी) में ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ी, जबकि एक मरीज का उपचार घावों की मरहम-पट्टी के माध्यम से किया जा रहा है।
वहीं, तीन अन्य मरीजों के कपड़ों में आग लगने से वे झुलस गए। इन मरीजों के शरीर का लगभग 15 से 20 प्रतिशत हिस्सा आग से प्रभावित हुआ है। तीनों मरीजों को पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अंतर्गत बर्न हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

हाथ में पटाखे फोड़ना पड़ा भारी
इन मामलों में चार मरीजों के हाथों में पटाखे फटने की घटनाएं सामने आई हैं। तीन मरीजों की चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्हें ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। वहीं, कपड़ों में आग लगने से झुलसे तीन मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया है।
पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल पराशर ने बताया कि सभी सात मरीज पटाखों से संबंधित चोटों के कारण अस्पताल पहुंचे हैं। झुलसे मरीजों का उपचार बर्न एचडीयू में किया जा रहा है।

पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी
पीजीआई में पहुंचे ये सात मामले त्योहार के दौरान आतिशबाजी में बरती जाने वाली लापरवाही के गंभीर परिणामों को सामने लाते हैं। विशेष रूप से हाथ में पटाखे फोड़ना और जलते पटाखों के नजदीक खड़े होना जानलेवा साबित हो सकता है। पटाखे हमेशा खुले स्थान पर निर्धारित दूरी बनाकर जलाने चाहिए और बच्चों को अकेले आतिशबाजी नहीं करने देनी चाहिए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 1 7 0
Total Users : 454170
Total views : 718968

शहर चुनें