November 14, 2026 9:42 pm

November 14, 2026 9:42 pm

परिवार के साथ पंचकूला पहुंचे दिग्विजय राठी, धूमधाम से मनाई दीपावली; बोले- परिवार और पुराने दोस्तों के बीच मिलता है सुकून

मुंबई में काम के सिलसिले में रहते हैं दिग्विजय, त्योहार पर पंचकूला-चंडीगढ़ आकर परिवार के साथ बिताया समय; देशवासियों को दी शुभकामनाएं

बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 9 नवम्बर। रियलिटी शो बिग बॉस, रोडीज और स्प्लिट्सविला के जरिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लोकप्रिय युवा चेहरे दिग्विजय राठी ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया। काम के सिलसिले में मुंबई में रहने वाले दिग्विजय विशेष रूप से त्योहार की खुशियां परिवार के साथ साझा करने के लिए पंचकूला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता और बहन के साथ दीपावली की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
दीपावली के अवसर पर दिग्विजय राठी की माता रीना राठी, पिता सुरेंद्र राठी और बहन सोनल राठी भी परिवार के साथ त्योहार के रंग में रंगे नजर आए। घर को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। परिवार ने विधि-विधान से पूजा की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दिग्विजय ने परिवार के साथ यादगार पल बिताए।
इस अवसर पर दिग्विजय राठी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली हर किसी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और अपार समृद्धि लेकर आए।

मुंबई की व्यस्त जिंदगी के बीच पंचकूला-चंडीगढ़ में मिलता है सुकून
दिग्विजय राठी ने कहा कि वह काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और अपने व्यावसायिक कार्यों के चलते देश-विदेश की यात्राएं भी करते रहते हैं, लेकिन दीपावली का असली आनंद अपने परिवार और पुराने दोस्तों के बीच ही मिलता है। उन्होंने कहा कि पंचकूला और चंडीगढ़ से उनका खास जुड़ाव है। यहां आकर पुराने दोस्तों के साथ समय बिताना और परिवार के बीच त्योहार मनाना एक अलग ही खुशी देता है। मुंबई की व्यस्त जिंदगी के बीच अपने घर और अपनों के पास पहुंचकर उन्हें विशेष सुकून मिलता है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमें अपनी जड़ों, रिश्तों और अपनों के महत्व का एहसास कराते हैं। इसलिए व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ दीपावली मनाना उनके लिए बेहद खास है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 1 3 6
Total Users : 454136
Total views : 718904

शहर चुनें