November 14, 2026 10:40 pm

November 14, 2026 10:40 pm

चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 DSP और एक इंस्पेक्टर के तबादले

राम गोपाल को एसडीपीओ सेंट्रल की जिम्मेदारी, सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को डीएसपी पीसीआर लगाया

बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 12 नवंबर। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह डीएसपी और एक इंस्पेक्टर के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (मुख्यालय एवं पीईबी) की ओर से 12 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार डीएसपी राम गोपाल को डीएसपी/एसडीपीओ नॉर्थ ईस्ट से स्थानांतरित कर एसडीपीओ सेंट्रल लगाया गया है। उनके पास डीएसपी/पीसीसीसी और डीएसपी/सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
इसी तरह डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को एसडीपीओ सेंट्रल से स्थानांतरित कर डीएसपी/पीसीआर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसपी नीरज सरना को डीएसपी ट्रैफिक (प्रशासन) से हटाकर एसडीपीओ नॉर्थ ईस्ट नियुक्त किया गया है। वहीं, डीएसपी परवेश शर्मा को डीएसपी ट्रैफिक से स्थानांतरित कर डीएसपी ट्रैफिक (प्रशासन) लगाया गया है।
आदेश के मुताबिक डीएसपी जसपाल सिंह को ऑपरेशन सेल से स्थानांतरित कर डीएसपी/डीसीसी के साथ पीओ एवं समन स्टाफ की जिम्मेदारी दी गई है। डीएएनआईपीएस अधिकारी डीएसपी नीरज कुमार को कार्यभार ग्रहण करने पर डीएसपी ट्रैफिक (रोड सेफ्टी एवं रिसर्च) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर जसबीर सिंह (नंबर 373), जो आईसी डीसीसी के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस लाइंस स्थानांतरित किया गया है।


पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इन तबादलों को चंडीगढ़ पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न इकाइयों में जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 1 5 7
Total Users : 454157
Total views : 718950

शहर चुनें