September 22, 2026 8:58 am

September 22, 2026 8:58 am

CHANDIGARH: वार्षिक पर्व मिलन’ समारोह में संकल्प IAS के चयनित अभ्यर्थी व अलुमनाई सम्मानित

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मान, सिविल सेवकों को बताया संविधानिक मूल्यों का संरक्षक

चंडीगढ़, 13 जनवरी: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने  पंजाब लोक भवन में आयोजित ‘वार्षिक पर्व मिलन’ समारोह के दौरान संकल्प IAS, चंडीगढ़ के चयनित अभ्यर्थियों तथा विभिन्न सिविल सेवाओं में सेवारत पूर्व छात्रों (अलुमनाई) को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सिविल सेवाओं में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों और सेवा में कार्यरत अधिकारियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सिविल सेवक संविधानिक मूल्यों के संरक्षक होते हैं और राज्य व नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने जनकल्याण केंद्रित सुशासन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण की अहमियत पर बल दिया तथा जिम्मेदार और नैतिक सिविल सेवक तैयार करने में शिक्षण संस्थानों एवं मार्गदर्शकों की भूमिका की सराहना की।
राज्यपाल ने IAS, IPS, IRS, IIS, HCS, PCS और AETC सहित विभिन्न सेवाओं में कार्यरत 20 अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवा-भाव की प्रशंसा की। साथ ही, संकल्प IAS के संकाय सदस्यों और मार्गदर्शकों की भी सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों का विकास किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निरंतर निभाता रहेगा।


इस अवसर पर संकल्प IAS, चंडीगढ़ के अध्यक्ष  चरनजीत राय ने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक UPSC एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कुल 133 अभ्यर्थियों का चयन कराया जा चुका है। हाल ही में घोषित PCS परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 18 में से 13 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में जोधपुर (राजस्थान) से पधारे महामुनि रामदास, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री जियान चंद गुप्ता, पंजाब के राज्यपाल के प्रमुख सचिव वी.पी. सिंह, संजय टंडन, थापर विश्वविद्यालय, पटियाला के निदेशक  टी. पदम नायर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 7 9 8 9
Total Users : 417989
Total views : 669532

शहर चुनें