June 10, 2026 10:44 am

June 10, 2026 10:44 am

चंडीगढ़ पत्रकार पुनीत महाजन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, शुभचिंतकों ने दी बधाइयाँ

चंडीगढ़: वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुनीत महाजन का 55वां जन्मदिन उनके चाहने वालों और सहयोगियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ दीं।
पुनीत महाजन न केवल एक प्रतिबद्ध पत्रकार हैं, बल्कि वे भारतीय एकता मंच संस्था में जनरल सेक्रेटरी कम कन्वीनर (चंडीगढ़) के पद पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाजहित, राष्ट्रीय एकता और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने में उनके योगदान को सभी ने सराहा।
शुभचिंतकों ने कहा कि पुनीत महाजन ने अपने निष्पक्ष लेखन, बेबाक पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण से अलग पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की।
इस मौके पर केक काटकर खुशी साझा की गई और उपस्थित लोगों ने उनके साथ यादगार पल बिताए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 3 8 7 9 0
Total Users : 338790
Total views : 561937

शहर चुनें