August 29, 2026 5:06 am

August 29, 2026 5:06 am

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, चार जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरी हरियाणा के चार जिलों—कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र—में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि शीतलहर चलने की आशंका नहीं जताई गई है।

22 जनवरी से बदलेगा मौसम
पिछले दो–तीन दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में हल्के बादल और कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कोहरे का असर केवल उत्तरी हरियाणा के इन चार जिलों तक सीमित रहेगा। वहीं, 22 जनवरी से प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत हैं और बारिश के भी आसार जताए गए हैं।

करनाल में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान
जनवरी में कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है, जिसके चलते कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस करनाल के इंद्री में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, प्रदेश के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रहा।

22 जनवरी से बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है, जिससे ठंड का असर कम महसूस होगा। विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 6
Total Users : 400086
Total views : 645616

शहर चुनें