August 30, 2026 7:52 am

August 30, 2026 7:52 am

CHANDIGARH: मनीमाजरा में मकान की छत गिरी, तीन बच्चे मलबे में दबे

चंडीगढ़: मनीमाजरा के गोविंदपुरा इलाके में एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे वहां मौजूद तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों बच्चे घायल हैं, जिनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर मकान की हालत जर्जर होना हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पुराने और कमजोर भवनों की समय-समय पर जांच कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 5 1
Total Users : 400851
Total views : 646674

शहर चुनें