May 4, 2026 2:01 pm

May 4, 2026 2:01 pm

PANCHKULA: कालका में 2280 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर भी काबू

पहला आरोपी न्यायिक हिरासत में, सप्लायर से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी
पंचकूला, 24 जनवरी 2026: पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को 2280 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 19 जनवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक टिपरा बाईपास, कालका के पास नशीली गोलियों के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मन्दीप उर्फ मनी, निवासी पिंजौर, पंचकूला (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद थैले से 2280 लोमोटिल गोलियां बरामद की गईं। आरोपी इन दवाइयों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिस पर पुलिस ने ड्रग कंट्रोलर विभाग को भी सूचित किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 20 जनवरी को आरोपी मन्दीप को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। जांच के दौरान 21 जनवरी को इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर अतुल कुमार, निवासी कालका, पंचकूला को भी गिरफ्तार किया गया।
मन्दीप से आगे पूछताछ की आवश्यकता न होने पर उसे 22 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि सप्लायर अतुल कुमार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पंचकूला पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशीली दवाइयों की अवैध सप्लाई में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 1 0 1 7 7
Total Users : 310177
Total views : 521199

शहर चुनें