April 10, 2026 5:07 pm

April 10, 2026 5:07 pm

कमांडेंट दंपती का बेटा आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, ट्राईसिटी में कर रहा था सप्लाई

चंडीगढ़: यूटी पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार रात एक युवक को लाखों रुपये की आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान जीरकपुर के बलटाना निवासी अभिषेक चंदेल के रूप में हुई है। आरोपी बीटेक पास है और पिछले कुछ समय से ट्राईसिटी—चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला—में नशे की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभिषेक अकेला ही जीरकपुर में रह रहा था और इसी दौरान वह ड्रग्स के धंधे में सक्रिय हो गया।
कमांडेंट दंपती का बेटा
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब आरोपी की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामने आई। पुलिस के अनुसार, अभिषेक के पिता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में असम में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, उसकी मां भी ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट हैं और नोएडा में तैनात हैं। दोनों माता-पिता सुरक्षा बलों में उच्च पदों पर होने के बावजूद बेटा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त पाया गया।

ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
यूटी पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अभिषेक चंदेल को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह आइस ड्रग्स कहां से लाता था, उसके सप्लायर कौन हैं और ट्राईसिटी में किन-किन लोगों को यह नशा सप्लाई करता था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 6 1 1
Total Users : 294611
Total views : 498422

शहर चुनें