August 29, 2026 5:45 am

August 29, 2026 5:45 am

आज का पंचांग: 28 जनवरी 2026, बुधवार, तिथि शुभ आयोजनों, नए भवन के उद्घाटन और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल

चंडीगढ़/धर्म डेस्क: आज 28 जनवरी 2026, बुधवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि का संबंध भगवान शिव के प्रमुख सेनापति वीरभद्र से माना जाता है। यह तिथि शुभ आयोजनों, नए भवन के उद्घाटन और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल मानी जाती है। आज रोहिणी व्रत भी रखा जा रहा है। साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे दिन का विशेष महत्व बढ़ गया है।

आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी
वार: बुधवार
योग: ब्रह्म
नक्षत्र: कृतिका
करण: तैतिल
चंद्र राशि: वृषभ
सूर्य राशि: मकर
सूर्योदय: सुबह 07:12 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:56 बजे
चंद्रोदय: दोपहर 01:02 बजे
चंद्रास्त: देर रात 03:49 बजे (29 जनवरी)
राहुकाल: 12:34 से 13:54 बजे
यमगंड: 08:33 से 09:53 बजे

शुभ योगों का संयोग
आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि इन योगों में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और कार्य बिना बाधा के पूर्ण होते हैं।

कृतिका नक्षत्र का प्रभाव
आज चंद्रमा वृषभ राशि में और कृतिका नक्षत्र में स्थित रहेंगे। कृतिका नक्षत्र का विस्तार मेष राशि के 26 डिग्री से लेकर वृषभ राशि के 10 डिग्री तक माना जाता है। इसके देवता अग्नि हैं और इस नक्षत्र पर सूर्य ग्रह का प्रभाव रहता है। यह नक्षत्र प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों और धातुओं से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।
नई शुरुआत के लिए सावधानी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कृतिका नक्षत्र को नई शुरुआत के लिए शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में आज किसी नए कार्य, व्यवसाय या महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत करने से परहेज करना उचित रहेगा।

आज का वर्जित समय
आज 12:34 बजे से 13:54 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्यों से बचना चाहिए। इसके अलावा यमगंड, गुलिक, दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम् काल में भी शुभ कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 7
Total Users : 400087
Total views : 645617

शहर चुनें