September 21, 2026 2:45 am

September 21, 2026 2:45 am

PUNJAB: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: SMO और सीनियर असिस्टेंट 32 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) सिद्धवां बेट, जिला लुधियाना में तैनात सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरकीरत गिल और सीनियर असिस्टेंट सतविंदर सिंह को 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एक स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सीएचसी सिद्धवां बेट में चल रहे ऑडिट के नाम पर डॉ. हरकीरत गिल ने सीनियर असिस्टेंट सतविंदर सिंह के माध्यम से केंद्र में तैनात लगभग 50 कर्मचारियों से ऑडिट टीम को देने के बहाने प्रति कर्मचारी 2,500 से 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता के अनुसार, शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), लुधियाना की टीम ने जाल बिछाया। इस दौरान सीनियर असिस्टेंट सतविंदर सिंह को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद मामले में संलिप्त पाए जाने पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरकीरत गिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान डॉ. हरकीरत गिल के पर्स से 1,04,500 रुपये जबकि आरोपी सतविंदर सिंह के पास से 1,07,000 रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 3
Total Users : 417343
Total views : 668720

शहर चुनें