July 13, 2026 7:54 am

July 13, 2026 7:54 am

SIR की प्रभावी निगरानी के लिए हरियाणा कांग्रेस की राज्य स्तरीय एक्शन व मॉनिटरिंग कमेटी गठित

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन—SIR) की गहन समीक्षा और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय एक्शन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सह प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे, विधायक बी.बी. बतरा, पूर्व सीपीएस चौधरी रामकिशन गुर्जर तथा एडवोकेट रणधीर राणा को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कदम पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में संभावित कमियों, गड़बड़ियों और अनियमितताओं का गहन अध्ययन किया जाएगा। साथ ही, जनता के बीच जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

राव नरेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बनाना है। हालांकि, यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का पक्षपात या गलत तरीके अपनाए गए, तो कांग्रेस पार्टी उसका कड़ा विरोध करेगी।

यह कमेटी राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए जिला और बूथ स्तर तक निगरानी सुनिश्चित करेगी, ताकि आम नागरिकों के मताधिकार की पूरी तरह से रक्षा की जा सके।

कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की मूल भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाएं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 8 7 9
Total Users : 366879
Total views : 600595

शहर चुनें