April 5, 2026 6:41 pm

April 5, 2026 6:41 pm

PANCHKULA: रायपुर रानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला सस्पेंड

एसीबी रिमांड के बीच राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, फतेहाबाद कमिश्नर ऑफिस से किए अटैच
पंचकूला: पंचकूला के रायपुर रानी में तैनात तहसीलदार विक्रम सिंगला को हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के साथ ही उन्हें फतेहाबाद स्थित कमिश्नर कार्यालय से अटैच किया गया है। आदेशों के मुताबिक, सिंगला डिप्टी कमिश्नर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है, जब तहसीलदार विक्रम सिंगला पहले से ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की रिमांड पर हैं।

31 जनवरी को ACB ने किया था गिरफ्तार
कोर्ट से 2 दिन की रिमांड मिली
जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को एसीबी पंचकूला की टीम ने तहसीलदार विक्रम सिंगला को हिरासत में लिया था। मंगलवार को एसीबी ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 2 दिन की रिमांड ही मंजूर की।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान सिंगला से राजस्व मामलों, फाइलों की प्रक्रिया और जमीन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

पर्ल ग्रुप की जमीन से जुड़ा है मामला
सुप्रीम कोर्ट पहले ही लगा चुका है स्टे
मामले की जड़ें 2017 तक जाती हैं। रायपुर रानी तहसील से जुड़ा यह प्रकरण पर्ल ग्रुप की जमीन से संबंधित है। इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा रखा है।
सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बावजूद
जमीन से संबंधित किसी प्रकार की एंट्री, रिकॉर्ड में छेड़छाड़ या लाभ पहुंचाने की कोशिश तो नहीं की गई।

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश
राजस्व विभाग की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अहम मानी जा रही है। सस्पेंशन के जरिए यह साफ संदेश दिया गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

जांच जारी, आगे और खुलासों की संभावना
फिलहाल विक्रम सिंगला ACB की हिरासत में हैं और जांच जारी है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान
अन्य अधिकारियों की भूमिका
पुराने राजस्व रिकॉर्ड
और संभावित लेन-देन से जुड़े तथ्य
सामने आ सकते हैं।
आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 0
Total Users : 291250
Total views : 493505

शहर चुनें