October 12, 2026 1:28 pm

October 12, 2026 1:28 pm

PUNJAB: कृषि विभाग को मिली नई मजबूती, 13 कृषि सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, 11 फरवरी। पंजाब सरकार ने कृषि क्षेत्र को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंगलवार को अपने कार्यालय में 13 नव-नियुक्त कृषि सब-इंस्पेक्टरों (ए.एस.आई.) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कृषि मंत्री ने नव-नियुक्त ए.एस.आईज़. को दी बधाई
इस अवसर पर सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सरकार की प्रगतिशील नीतियों और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किसानों की सेवा करने का आह्वान किया। कृषि मंत्री ने कहा कि फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारी होने के नाते आपका आचरण और जिम्मेदारी सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र की उन्नति और किसानों के भरोसे से जुड़ी है।
मान सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भर्तियां
कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता संभालने के बाद अब तक कृषि विभाग में 133 कृषि सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) और 200 कृषि विकास अधिकारी (ए.डी.ओ.) की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से विभाग को नई ऊर्जा मिली है और किसानों तक योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की क्षमता बढ़ी है।

63,943 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में अब तक 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरकर सरकार ने राज्य में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अर्शदीप थिंद, निदेशक कृषि गुरजीत सिंह बराड़ और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 3
Total Users : 429163
Total views : 684377

शहर चुनें