August 5, 2026 7:02 am

August 5, 2026 7:02 am

11 साल में बदली देश की तस्वीर, कांग्रेस के 55 साल नाकाम रहे: नायब सिंह सैनी

कांग्रेस ने दिया धोखा, आम आदमी पार्टी ने किया महाधोखा— मुख्यमंत्री
चंडीगढ़/नई दिल्ली, 13 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन देश को जिस दिशा और गति से आगे बढ़ना चाहिए था, वह नहीं मिल सकी। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र 11 वर्षों में देश की तस्वीर बदलकर भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस न केवल सत्ता में रहते हुए असफल रही, बल्कि आज विपक्ष की भूमिका भी ठीक से नहीं निभा पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सीख लेनी चाहिए, ताकि उन्हें यह समझ आए कि एक सशक्त और जिम्मेदार विपक्ष कैसे काम करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में देश भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा रहा और विकास की रफ्तार बेहद धीमी रही।

आम आदमी पार्टी के आरोप मनगढ़ंत
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी की एक विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत और तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले दिल्ली की जनता को झूठे वादों से गुमराह किया गया और फिर पंजाब में भी बड़े-बड़े वादे किए गए, जो आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस से भी ठगी गई और बाद में आम आदमी पार्टी ने उनसे “महाधोखा” किया।

पंजाब में हालात चिंताजनक
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, किसानों की हालत दयनीय है। बाढ़ के समय मुआवजे को लेकर भी आम आदमी पार्टी के नेताओं के बयानों में विरोधाभास रहा, जिससे किसानों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में दबाव की राजनीति कर रही है और उसे जनता से किए गए वादे पूरे करने चाहिए।
पंजाब हमारा घर है
पंजाब से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा घर है। गुरु भूमि होने के कारण पंजाब और हरियाणा का गहरा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंध है। गुरुओं ने हरियाणा की धरती को भी अपने चरणों से पवित्र किया है।

सेवा तीर्थ’ एक सकारात्मक पहल
प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में सत्ता का भाव रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का मूल भाव सेवा है।
नगर निगम चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पूरी तरह तैयार है और हरियाणा की जनता का उन्हें पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 6 0 9
Total Users : 382609
Total views : 622021

शहर चुनें