April 6, 2026 5:00 am

April 6, 2026 5:00 am

HARYANA: जनविरोधी नीतियों से आहत हरियाणा: जवाबदेही से बचती मौजूदा सरकार – राव नरेंद्र सिंह

16 फरवरी को कांग्रेस का प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर धरना, उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा  – राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि-प्रधान देश है, जिसमें हरियाणा का योगदान अतुलनीय रहा है। राज्य का कृषि क्षेत्र न केवल राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जीडीपी वृद्धि में भी निर्णायक सहयोग देता है। लेकिन अफसोस की बात है कि केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकारों की नीतियां लगातार किसानों और हरियाणा वासियों के हितों के विपरीत साबित हो रही हैं।हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच हुई अंतरिम ट्रेड डील ने हरियाणा के किसानों पर सीधा प्रहार किया है। इस डील के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों को शून्य टैरिफ पर भारतीय बाजार में प्रवेश की अनुमति मिलने से देशी किसानों की फसलों—जैसे मक्का, ज्वार, कपास और अन्य की कीमतें धराशायी हो सकती हैं।यह डील किसानों के खिलाफ एक खुला षड्यंत्र है, जो उनकी आजीविका को छीनने का काम कर रही है। किसान संगठनों ने पहले ही इसका विरोध शुरू कर दिया है और कांग्रेस पार्टी हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। हम इस अन्यायपूर्ण समझौते का पुरजोर विरोध करते हैं और किसानों के हको की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेंगे।इसी तरह, बुजुर्गों की ओल्ड एज सम्मान भत्ता योजना में किए गए बदलाव बुजुर्गों के सम्मान और गरिमा पर सीधा आघात हैं। सरकार ने पेंशन की पात्रता को बच्चों की आय से जोड़कर एक तुगलकी फरमान जारी किया है, जो सरासर अन्याय है। बुढ़ापा पेंशन का उद्देश्य बुजुर्गों को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर देना था, न कि उन्हें अपमानित करना। यह नीति गरीब और मध्यम वर्ग के बुजुर्गों से उनका हक छीन रही है। बुजुर्गों में इस फैसले से गहरा रोष व्याप्त है।एचपीएससी की भर्तियों में भी हरियाणा के शिक्षित युवाओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है। राज्य में प्रतिभाशाली और योग्य युवा भरमार हैं, फिर भी एचपीएससी द्वारा की जा रही भर्तियों में बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्या हरियाणा में प्रतिभा का अकाल पड़ गया है? बिल्कुल नहीं! यह सरकार हरियाणवी युवाओं के रोजगार छीनकर उन्हें निराशा की ओर धकेल रही है, जबकि अन्य राज्यों के युवाओं को यहां की नौकरियां बांटी जा रही हैं। क्या हरियाणा के युवा गुजरात या अन्य राज्यों में नौकरियां पा रहे हैं? नहीं! तो फिर यहां की नौकरियों में भेदभाव क्यों? इन भर्तियों में धांधली की आशंका गहराई से जांच की मांग है। यह हरियाणा के युवाओं के साथ शर्मनाक व्यवहार है।राशन कार्ड के मामले में भी सरकार की मनमानी चरम पर है। गरीब परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा का एकमात्र माध्यम राशन कार्ड है, लेकिन सरकार ने लाखों राशन कार्ड निर्ममता से रद्द कर दिए हैं। नाम, उम्र जैसी मामूली त्रुटियों के बहाने कार्ड काटे जा रहे हैं और लोगों को सरल केंद्रों के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जा रहा है। चुनाव से पहले वोट बैंक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर राशन कार्ड जारी किए गए और अब उन्हें रद्द कर गरीबों से उनका हक छीना जा रहा है—यह वोट चोरी से कम नहीं है।राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम हर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएंगे और सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। 16 फरवरी को प्रदेश भर में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार की इन जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना देंगे व ज्ञापन सौंपेंगे।  हमारी लड़ाई हरियाणा के किसान, बुजुर्ग, युवा और गरीबों के सम्मान, हक और न्याय के लिए है। जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है और आने वाले समय में यह सरकार जनता की अदालत में जवाबदेह होगी।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 4 6
Total Users : 291346
Total views : 493642

शहर चुनें