September 22, 2026 9:37 pm

September 22, 2026 9:37 pm

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शोभला हिमाचल 2.0 कार्यक्रम आयोजित किया

हिमाचली छात्रों का पंजाब यूनिवर्सिटी में भी पूरा बोलबाला; जय राम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ 13 फरवरी। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में देवभूमि स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शोभला हिमाचल 2.0 कार्यक्रम लॉ ऑडिटोरियम में आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में आए पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचली छात्रों का पंजाब यूनिवर्सिटी में भी पूरा बोलबाला है । हिमाचली किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
इस मौके पर सम्मानित अतिथियों के रूप में विधायक सुधीर शर्मा,जनक राज, डा हंसराज, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी,यशवंत सिंह नेगी, पुनीता चंब्याल रहे जबकि विशिष्ठ अतिथियों के रूप में पूर्व डी जी पी संजय कुंडू, बैंक निदेशक योगेश कुमार भारतीय, दिनेश चौहान, संजीव ठाकुर, अरुण नेगी, ज्ञान चौहान, कर्तव्य वैद्य, भाजयूमो नेता शुभम, सी एम डी ओ आई ए एस अकादमी कुलदीप सिंह रहे। मुख्यातिथि ने एसोसिएशन के मैनेजिंग कमेटी सदस्यों स्कंद शर्मा(प्रधान), इवेंट डायरेक्टर नरेंद्र भारद्वाज, जनरल सेक्रेटरी अमित कुमार,सलाहकार तनुज गोजीन, चेयरमैन अंशुल,हर्ष, वाइस प्रेसिडेंट देवांशू, आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम की मेहनत की सराहना करते हुए उनका कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार प्रकट किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 3 2 7
Total Users : 418327
Total views : 669980

शहर चुनें