नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के प्रशिक्षण सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीजी बीएसएफ प्रवीण कुमार, आईपीएस ने बैच के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी को प्रतिष्ठित Sword of Honour प्रदान किया।
यह सम्मान सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट को उनके समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षाओं, फायरिंग तथा आउटडोर अभ्यासों में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर बैच में पहला स्थान प्राप्त किया। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय निष्ठा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, जो बल की सच्ची भावना को दर्शाता है।
इसके साथ ही A S Aulakh Medal एवं All Round Best Trainee की रनिंग ट्रॉफी भी सुनील कुमार को प्रदान की गई।

वहीं, पासिंग आउट परेड का अत्यंत सटीक एवं प्रभावशाली संचालन करने के लिए डायरेक्टर का बैटन सम्मान धीरज सिंह मदनावत, सहायक कमांडेंट को प्रदान किया गया।
समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ये युवा अधिकारी भविष्य में बल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।














Total Users : 345434
Total views : 571475